Jahanabad News: प्राथमिक विद्यालय बघरा में चोरी का प्रयास
जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: करपी, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बघरा में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में चोरी करने तथा विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षिका पूर्णिमा कुमारी ने करपी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार प्रधान शिक्षक ने बताया कि वे 28 सितंबर को विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के कमरों के ताले एवं खिड़की क्षतिग्रस्त पाए गए। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरों की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इससे विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों में चिंता का माहौल है। प्रधान शिक्षक ने आवेदन में बताया है कि पूर्व में भी विद्यालय में चोरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.