जहानाबाद, जुलाई 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिड वाई भूटिया ने विभिन्न योजनाओं के लिए जिले में भूमि अधिग्रहण को लेकर किए जा रहे कार्यों को हर हाल में निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की हिदायत दी है। वे गुरुवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दे रही थीं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: तीन मामले की सुनवाई कर दो का मौके पर निष्पादनबैठक की जानकारी बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग की कुल 9 परियोजनायें चल रही है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि दो परियोजना में स्थल जांच कर दर निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है। शेष परियोजना में जनसुनवाई एंव एसआईए का कार्य किया जा रहा है। बैठक में भारतमाला...