Jahanabad News: प्रथम पुण्यतिथि पर समाजसेवी श्यामेंद्र शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि
जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता समाजसेवी श्यामेंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव इक्किल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों ने हिस्सा लेकर स्व. श्यामेंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिक्षाविद सीताराम शर्मा ने स्व. श्यामेंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्यामेंद्र शर्मा सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके सामाजिक कार्यों और सरल व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.