जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण तक स्वछता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाती कुमारी की उपस्थिति में प्रखंड मुख्यालय हुलासगंज तथा बड़ी दुर्गा स्थान हुलासगंज में " एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान चलाया गया। इस श्रमदान अभियान में अंचल कार्यालय प्रधान सहायक अरविन्द पासवान, क्षेत्रीय समन्वयक जीविका सत्यदेव प्रसाद पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक - अमन कुमार, विमल पासवान, तथा अशोक कुमार उपस्तिथ रहे। अभियान का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक झलकदेव पासवान ने करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सभी पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महादलित टोला तथा अन्य धार्मिक स्थानों पर श्र...