जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय जहानाबाद में प्रखंड स्तरीय रबी महाभियान का शुभारंभ किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी जहानाबाद आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रणधीर पटेल के द्वारा किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रखंड में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।उन्होंने कृषि व्यवसाय को भी बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि यंत्रीकरण अजय कुमार ने कृषि में यंत्रों की उपयोगिता एवं ऑनलाइन प्रक्रिया को किसानों के बीच विस्तार से रखा एवं ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Gaya News: रवि महाअभियान में मोटे अनाज के उत्पादन पर ज...