जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा बभना गांव में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। पौधरोपण केवल एक पौधा लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने का संकल्प है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद द्वारा लंबे समय से प्रत्येक रविवार पौधरोपण का यह सतत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए...