Jahanabad News: पोखर में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले के किंजर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव में शनिवार की शाम पोखर में नहाने के दौरान डूबने से 11 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई। कुंदन गांव के बगल स्थित पोखर में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
घटनास्थल की जानकारी घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पोखर में उसकी काफी खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद लोगों ने कुंदन को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी किंजर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही किंजर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के परिजनों की स्थिति किंजर थाना पुलिस की देखरेख में सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.