Jahanabad News: पोंदिल गांव में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की गई जान
जहानाबाद, जुलाई 5 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाना क्षेत्र के पोंदिल गांव में रविवार की शाम विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पोंदिल गांव निवासी उदय यादव के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अपने घर के बाहर निकल कर एक विद्युत पोल को पकड़कर खड़ा था। पोल में विद्युत प्रवाहित हो रहा था। उसी की चपेट में आने से पूरी तरह झुलस गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों व परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था लाया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। ग्रामीण इसे बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.