Jahanabad News: पॉक्सो एक्ट के आरोपित समेत 12 गिरफ्तार, चार ने किया सरेंडर
जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले में संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान के तहत चौबीस घंटे के भीतर 12 लोग पकड़े गए, जिसमें पॉक्सो एक्ट के एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। छापेमारी की दबिश से घबराकर चार आरोपितों ने जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पकड़े गए लोगों में दो वारंटी भी शामिल हैं। बुधवार को एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से आधिकारिक तौर पर उक्त जानकारी दी गई। बताया गया है कि कल्पा थाना की पुलिस ने जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के निवासी रूकेश मांझी की गिरफ्तारी की। उन्हें कल्पा थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में पकड़ा गया है। गुप्त सूचना के आधार पर कल्पा पुलिस ने नगर थाने की पुलिस के सहयोग से मदारपुर मोहल्ला से गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.