Jahanabad News: पैसा लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने पर केस दर्ज
जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जमीन के लिए रुपये लेने के बाद एग्रीमेंट के अनुसार रजिस्ट्री नहीं करने के मामले में सीमा देवी ने सदर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के राजा बीघा गांव निवासी सीमा देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया गया था। इसके बाद रुपये लेने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सीमा देवी के आवेदन के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.