Jahanabad News: पैक्स चुनाव को लेकर शस्त्र सत्यापन शुरू, तीन शस्त्र जमा
जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता कुर्था प्रखंड क्षेत्र की बारा एवं सचई पंचायत में आगामी 1 सितंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में क्षेत्र में शस्त्र सत्यापन एवं जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।अंचलाधिकारी नीलेश वर्मा एवं थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने संयुक्त रूप से बताया कि बारा पंचायत में कुल 7 व्यक्तियों के पास शस्त्र की अनुज्ञप्ति है। इनमें से शनिवार को 3 लोगों ने अपने शस्त्र थाना में जमा करा दिए हैं, जबकि शेष लाइसेंसधारियों को भी शीघ्र शस्त्र जमा कराने का निर्देश दिया गया है। बारा पंचायत के नरही गांव स्थित सामुदायिक भवन में कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1690 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं सचई पंचायत में मध्य विद्यालय में तीन मतदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.