जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गरीबा स्थान के समीप सोन नदी के किनारे सोमवार को पेड़ से लटका एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पेड़ से शव लटका देख इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस पदाधिकारियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

शव की पहचान सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टा अधेड़ द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। सदर थाना...