जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि 19 अक्टूबर 2026 की रात सदर थाना क्षेत्र के अरवल- हैदराबाद मुख्य मार्ग में उमराबाद के समीप पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी की मांग की गयी थी। इस मामले में शनिवार को पेट्रोल पंप के मालिक सनी लाल के द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत की गयी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टहल बिगहा निवासी आरोपी मंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपी पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। कर्मियों ने तेल के पैसे मांगे, तो उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया और कहा कि अगर पेट्रोल पंप चलाना है, तो रंगदारी देनी होगी। इसके बाद पंप संचालक सनी लाल ने अरवल टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। अरव...