जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता सहदेव प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय परिसर में सोमवार को पूर्व मुखिया व महाविद्यालय के पूर्व सचिव स्वर्गीय लालदेव सिंह यादव की छठी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय यादव के सामाजिक योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। सभापति ने कहा कि शिक्षा समाज और क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार है तथा महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ललित कुमार ने की। फोटो- 31 अगस्त अरवल- 08 कैप्शन- जिले के सहदेव प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय परिसर में सोमवार को पूर्व म...