जहानाबाद, सितम्बर 14 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। जहानाबाद जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा के निधन पर मखदुमपुर के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। समता पार्टी एवं जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू, हम प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश डांगी, जदयू नेता संजीव सिंह आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...