जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी की अध्यक्षता मे पुलिस केंद्र अरवल में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर पुलिस केंद्र की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के द्वारा झाड़ू लगाया गया एवं जितने भी कचरा थे, उसको चुना गया। इस मौके पर लाइन डीएसपी ओम प्रकाश अरुण एवं पुलिस केंद्र के मेजर मोहम्मद शाहनवाज इमाम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सफाई की गई। इस दौरान पुलिस केंद्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही प्रत्येक माह में दो बार सफाई अभियान चलाकर पुलिस केंद्र की सफाई की जाएगी ताकि पुलिस केंद्र चकाचक एवं स्वच्छ रहे। इस मौके पर पुलिस केंद्र के सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान उपस्थित थे। स्वच्छता अभियान का मुख्...