Jahanabad News: पुलिस ने 2000 लीटर जावा महुआ किया विनष्ट, एक गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार की शाम देवराज बिगहा गांव के समीप जमुना नदी किनारे छापेमारी कर 2000 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया। मौके से 370 लीटर चुलाई शराब, गैस सिलेंडर और एक एचपी का मोटर पंप बरामद किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए संचालित तीन भट्ठियों को भी ध्वस्त किया है। इस दौरान किशुनपुर गांव निवासी रामबाबू मांझी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शराब के निर्माण और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.