Jahanabad News: पुलिस ने स्मैक सप्लायर को किया गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर पुलिस ने सोमवार की सुबह स्मैक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक युवक को 2.16 ग्राम स्मैक के साथ किंजर बाजार से दबोच लिया। गिरफ्तार युवक पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नदहरी ग्राम का रवि कुमार बताया जाता है। उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। किंजर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि अभी तो छोटा-छोटा चिड़िया पकड़ में आ रहा है। बहुत ही जल्द बड़े-बड़े सप्लायर भी गिरफ्त में आ जाएंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक के खिलाफ किंजर पुलिस लगातार उनके अड्डों पर चक्कर लगा रही है जहां उनके बैठने और सेवन करने का स्थान चिन्हित है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्मेक के साथ सिगोड़ी का युवक गिरफ्तार, मोबाइल बरामद यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : नहर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.