जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के नसिरना मोड़ स्थित एक कपड़ा दुकान में आधी रात पुलिस दबिश के दौरान 50 हजार रुपये गायब होने का कथित मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुकानदार राजेश कुमार ने न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल कर पुलिस टीम पर दुकान में प्रवेश कर तलाशी लेने के दौरान रुपये गायब होने का आरोप लगाया है। मामले के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है। गया क्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर अरवल एसडीपीओ कुमार संजय ने प्रकरण की जांच शुरू की है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर...