Jahanabad News: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का लिया जायजा
जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की साफ-सफाई, आवासीय परिसर, बैरक, मेस, शस्त्रागार, परेड ग्राउंड एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, साफ-सफाई एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने तथा पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी दिशा निर्देश दिया गया उसका अनुपालन करेंगे। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.