जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। जिले के करपी प्रखंड के पुरेणिया बारा गांव में 45 वर्षीया महिला रूबी देवी को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। उसके बाद परिजनों ने जख्मी हालत में महिला को सदर अस्पताल लाया जहां पर इलाज किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि सांप काटने से महिला खतरा से बाहर है। लेकिन इलाज जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि महिला पूरी तरह से ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...