जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी पुल के समीप शुक्रवार की रात पैर फिसलने से नदी में डूबी 62 वर्षीय महिला का शनिवार शाम तक पता नहीं चल सका। महिला की पहचान किंजर महादलित टोली निवासी सुदामा राम की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मीना देवी नदी के समीप गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं। रात में अंधेरा होने के कारण खोजबीन में परेशानी हुई। शनिवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी में काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने पर करपी के अंचल अधिकारी गोपाल पासवान एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ पुनपुन नदी घाट पहुंचे। गोताखोरों ने जाल के सहारे काफी देर तक नदी में तलाश की, लेकिन महिला का पता नहीं चल स...