Jahanabad News: पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद विद्यालयों में पठन-पाठन सामान्य
जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। पुनपुन नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद बंसी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य फिर से सामान्य हो गया है। बाढ़ का पानी कम होने से विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित होने लगी हैं। गौरतलब है कि पुनपुन नदी में आई बाढ़ के कारण बंसी प्रखंड के 13 विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य प्रभावित होकर पूरी तरह ठप हो गया था। कई विद्यालयों के आसपास बाढ़ का पानी जमा हो जाने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया था। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशांत शर्मा ने बताया कि अब बाढ़ का पानी उतर गया है। विद्यालयों में जलजमाव की स्थिति समाप्त होने के बाद पठन-पाठन कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.