Jahanabad News: पीपीएम किड्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। पीपीएम किड्स स्कूल, सर गणेशदत्त नगर राजा बाजार में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन कार्यक्रम का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पीपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ. इंदु कश्यप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चे राधा-कृष्ण, सुदामा और यशोदा मैया की मनमोहक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ,सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी फोटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.