Jahanabad News: पीपल का पौधा काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता। चंदा गांव स्थित शासकीय पशु अस्पताल परिसर में करीब दो वर्ष पहले लगाए गए पीपल के पेड़ को काट दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पेड़ काटने वाले व्यक्ति की ओर से बताया गया कि उनके पूर्वजों ने वर्ष 1967 में पशु अस्पताल के लिए जमीन राज्यपाल के नाम निबंधित कराई थी। उनका दावा है कि उनकी अनुमति के बिना परिसर में पौधा लगाया गया था। इधर, अंचल अधिकारी उत्तम कुमार ने कहा कि सरकारी पशु अस्पताल परिसर में पेड़ काटे जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। संबंधित अस्पताल कर्मियों द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.