Jahanabad News: पीएम श्री हाई स्कूल बौरी से निकली तिरंगा यात्रा
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री हाई स्कूल बौरी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शुक्रवार को उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और उनके बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.