जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण में छात्राओं को आपात एवं विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान आत्मविश्वास, साहस, सतर्कता, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग होने के साथ-साथ आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को प्रशिक्षण नियमित रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। फोटो- 31 अगस्त जेहाना- 13 कैप्शन- ज...