जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पिरही गांव में शनिवार को दोपहर विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गजेंद्र कुमार की पुत्री पूर्णिमा के रूप में हुयी है है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्णिमा शनिवार दोपहर अपने घर की सफाई में लगी थी। इसी दौरान घर में लगे चापाकल में विद्युत प्रवाह होने लगा, जिसकी चपेट में वह आ गई। परिजन उसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद कुर्था अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और अंत्यपरीक्षण के लिए अरवल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पिरही गांव में विद्युत स्पर्शाघात से किशोरी की मौत घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर...