Jahanabad News: पिता के बाद मां की मौत से चार बच्चे हो गए अनाथ
जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददात। प्रखंड के नौगढ महादलित टोला में पिता और मां की मौत के बाद चार बच्चे अनाथ हो गए। अभी चारों बच्चों के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। पिता सकलदेव मांझी की मौत दो वर्ष पूर्ण नदी में डूबने से हो गई थी। किसी तरह से मां जीराघानी देवी मजदूरी कर बच्चों की भरण पोषण कर रही थी। लेकिन बीमारी के कारण चार दिन पहले उसकी भी मौत हो गई । अब चारों बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहा। चारों बच्चे की उम्र 5 वर्ष से लेकर 12 वर्ष के बीच है। अभी तक तो पड़ोस के लोग किसी तरह खाना दे रहे हैं। उन मासूम बच्चों के संपत्ति के नाम पर मात्र दो कमरे का घर है। इस परिस्थिति में उन लोगों के भरण पोषण के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.