Jahanabad News: पानी से भरे पोखर में मिली लापता वृद्ध ग्रामीण की लाश
जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: दो दिनों पूर्व घूमने के लिए निकले थे घर से, परिजन थे परेशान पानी में छहलाया हुआ था शव, हल्ला होते जूटी ग्रामीणों की भीड़ पुलिस कर रही अनुसंधान, कराया गया पोस्टमार्टम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। हुलासगंज थाना क्षेत्र के वीरा गांव के निवासी और दो दिनों से लापता 70 वर्षीय एक वृद्ध ग्रामीण का शव गुरुवार को पानी से भरे एक पोखर से बरामद हुआ। मृतक श्रीराम शर्मा उक्त गांव के ही निवासी थे। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पोखर से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। फिलहाल पानी मे डूबने से मृत्यु होना बताया जाता है। इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।
परिवार की चिंता इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र कृष्ण मुरारी शर्मा ने यहां गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.