Jahanabad News: पानी में मिला 13 वर्षीय बच्चे का शव, घर से शौच के लिए निकला था किशोर
जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के रामजीकुंवर गांव में धान के खेत के समीप पानी में 13 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव निवासी स्व. संजय कुमार अकेला के इकलौते पुत्र अंकित कुमार उर्फ साधु के रूप में हुई। बताया गया कि अंकित मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश में परिजन और ग्रामीण मंगलवार से ही जुटे हुए थे।
घटना का विवरण बुधवार की सुबह एक किसान धान के खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर पानी में छहलाया शव पर पड़ी। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पानी से शव को बाहर निकाला। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई। परिजनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.