Jahanabad News: पानी में डूबने से अधेड़ की मौत
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: रतनी , निज संवाददाता। झुनाठी थाना क्षेत्र के मुस्तीचक गांव निवासी 60 वर्षीय रामाशीष यादव के पानी में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार के रात की है ।मिली जानकारी के अनुसार रामाशीष यादव बगल के गांव जयकरणबिगहा में एक भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
घटनाक्रम जाने के दौरान पानी भरा गड्ढा में पार होने लगे, उसी दौरान तेज धारा एवं पानी अधिक होने के कारण डूब गए। डूबे हुए व्यक्ति का कपड़ा झाड़ी में फंसा हुआ था जिसे ग्रामीण की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव वाले को दिया। जहां गांव वाले ने पहुंचकर पानी भरा गड्ढा से रामाशीष यादव को बाहर निकाला और इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कार्रवाई स्थानीय थाने की पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.