Jahanabad News: पांच घंटे बिजली गुल, उपभोक्ता हलकान
जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको पावर सब स्टेशन से जुड़े काको, बीबीपुर, अलीनगर, पाली, छोटी काको, हमीनगर, औलिया चक समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कनीय अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि जहानाबाद में डीएम आवास के समीप एनएच के कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद काको में मेंटेनेंस का कार्य कराया गया। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। वहीं, बिजली पर निर्भर कारोबार और अन्य कामकाज भी ठप रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.