Jahanabad News: पहलेजा के महादलित परिवारों को मिले बासगीत पर्चा
जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय कलेर के समक्ष शुक्रवार को भाकपा माले ने विभिन्न मांगों को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और धरना दिया। सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित धरने के बाद 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ एवं अंचलाधिकारी को सौंपा गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि सरकार एक ओर गरीबों को तीन डिसमिल जमीन देने की घोषणा करती है, वहीं दूसरी ओर अधिकारी दबंगों से सांठगांठ कर गरीबों को बेघर करने में लगे हैं। पहलेजा में महादलित परिवारों के साथ हो रही कार्रवाई इसका उदाहरण है। उन्होंने पहलेजा की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत गिरफ्तार महादलित महिलाओं को बिना शर्त रिहा करने, महादलित परिवारों एवं अन्य गरीबों को बासगीत पर्चा देने और बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.