Jahanabad News: पसुली से मारकर वृद्ध को किया घायल
जहानाबाद, अक्टूबर 13 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता झुनाठी थाना क्षेत्र के सरता गांव में एक वृद्ध को पसुली से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया जहां उसका इलाज कराया गया। इस सिलसिले में घायल वृद्ध की पत्नी बेलिया देवी ने थाने में गांव के ही दो महिला के खिलाफ पसुली से मार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरे पति घर पर बैठे हुए थे, तभी पड़ोस के दो महिला हाथ में पसुली लिए हुए आई और मेरे पति पर वार कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भर्ती कराया गया। इस मामले पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.