जहानाबाद, सितम्बर 10 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार मे पंचायत परिसीमन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सरकार के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव के पहले परिसीमन कराने का निर्देश दिया गया है। जिसके लिए सर्वे कार्य चल रहा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया की तय सीमा के भीतर सर्वे कार्य पूरा कर ले। बैठक में सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा, पंचायत सचिव एवं सर्वे कार्य से जुड़े कर्मी लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: राजपुर प्रखंड की 19 पंचायतों में ईबी गणना कार्य पूरा यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : परिसीमन में लापरवाही अक्षम्य, गलत मैपिंग पर तय होगी जवाबदेही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...