Jahanabad News: परियावां में दलित महिलाओं पर हमले के खिलाफ निकाला मार्च
जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। परियावां में दलित महिलाओं पर हमले के खिलाफ बंधुगंज बाजार में भाकपा माले के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और समुचित इलाज की गारंटी की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: परियावां गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मिले भाकपा के जांच सदस्यीय टीमध्यानाकर्षण इस दौरान हुई सभा में राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव ने कहा कि परियावां की घटना बेहद गंभीर है। दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करना बताता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। प्रशासन को अविलंब सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में दलितों, गरीबों और महिलाओं पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.