जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान परासी पुलिस की मानवता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया। शनिवार को भगवानपुर सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक काला बैग लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। प्रारंभ में पुलिस को आशंका हुई कि कहीं यह बैग किसी शराब तस्कर द्वारा पुलिस के डर से फेंका गया न हो। इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने सावधानीपूर्वक बैग की जांच की। लेकिन जब बैग खोला गया तो उसमें करीब दो किलो चावल, एक किलो दाल, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज मिले। यह भी पढ़ें- अमृतसर से चला युवक सात दिन बाद भी नहीं पहुंचा घर दस्तावेजों की जांच के बाद बैग के मालिक की पहचान सोहसा गांव निवासी नरेंद्र कुमार, पिता माधव सिंह के रूप में हुई। जानकारी मिली कि नरे...