Jahanabad News: परासी थाना में एसपी का जनता दरबार आज
जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के परासी थाना परिसर में गुरुवार को एसपी डॉ. नवजोत सिमी का जनता दरबार आयोजित होगा। जनता दरबार की शुरुआत दिन के 11 बजे से होगी। इसकी जानकारी परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने दी।जनता दरबार को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। कई लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मामलों को लेकर एसपी के समक्ष फरियाद रखने की तैयारी में हैं। स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हो पाने वाले मामलों में लोगों को एसपी से न्याय और उचित कार्रवाई की उम्मीद है।जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी विवाद, पुलिस कार्रवाई, लंबित शिकायतों सहित अन्य समस्याओं को लेकर लोग अपनी बात रख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.