जहानाबाद, जुलाई 25 -- Jahanabad News: जमीन विवाद में कई बार हिंसक झड़प अबतक दो लोगों की जा चुकी है जान फॉलोअप मखदुमपुर, निज संवाददाता। बराबर पर्यटक थाना क्षेत्र के परसौना में एक भूमि विवाद 60 वर्षों से चला आ रहा है। विवाद को लेकर अब तक दर्जनों बार हिंसक झड़प हो चुकी है। कई बार गोलियां भी चली है। जिसमें दो लोग पूर्व में घायल हुए थे। इस विवाद में एक पक्ष से पिता- पुत्र दो की जान भी चली गयी। ताजा घटना पिछले सोमवार की रात की हुई थी जिसमें सुनील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले को सुलझाने के लिए अब तक दर्जनों बार पंचायती बैठी है। लेकिन मामला शांत होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है।

भूमि विवाद का इतिहास इस विवाद के बारे में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि पांच कठा जमीन का विवाद 1965 से चला आ रहा है। 1965 में सुनील यादव और जितेंद्र या...