जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि - व्यवस्था के मधेनजर एसपी कोटा किरण कुमार ने जिले के आठ पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसमें छह इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी हैं जबकि दो पीएसआई को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। खबर के अनुसार मखदुमपुर के अंचल निरीक्षक इंस्पेक्टर सर्वनारायण का स्थानांतरण कर उन्हें परसविगहा थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाने में पद स्थापित पीएसआई अनामिका कुमारी को महिला थानाध्यक्ष की कमान दी गई है। साइबर थाने में पदस्थापित इंस्पेक्टर योगेश चंद्र मखदुमपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक बनाए गए हैं, जबकि यातायात थानाध्यक्ष आलोक कुमार सदर अंचल के इंस्पेक्टर के रूप में कार्य करेंगे। सदर अंचल के निरीक्षक इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार शकूराबाद के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। साइबर थाने से स्थानांतरण करते हुए अ...