जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: रतनी । परसबिगहा व शकुराबाद थाना में शुक्रवार को नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर लिया है। परसबिगहा थाना में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सर्वनारायण व शकूराबाद में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत सभी पुलिस पदाधिकारी से परिचय प्राप्त किया तथा ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य को पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में लापारवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण बनाए रखना प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधियों और फरारियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ-साथ शराब कारोबारी एवं बालू मफियां पर नकेल कसी जाएगी लोगों से अपील किया कि पुलिस को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन सहयोग करें।

ह...