जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के श्रीबिगहा गांव निवासी संतोषी कुमारी ने अपने पति विकास कुमार यादव पर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। मेरे पति विकास कुमार मुझे पागल घोषित कर दूसरी शादी पंडितपुर गांव के ही एक लड़की से रचा ली है और मुझे मारपीट कर उनके घर परिवार के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने पति, सास ,ससुर, ननद ,देवर सहित नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...