Jahanabad News: पति-पत्नी और 'वो' के विवाद में अनाथ हुआ दो वर्षीय मासूम
जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: करपी। निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर बाजितपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की रात हुई शोभा देवी की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में जहां एक महिला की जान चली गई, वहीं महज दो वर्ष के मासूम अंश कुमार के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। घटना के बाद मासूम को देखने वाले लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय शोभा देवी का अपने पूर्व पति रविंद्र कुमार के साथ पूर्व से कई मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच शोभा देवी ने पप्पू कुमार के साथ शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे। बताया जाता है कि पूर्व पति के साथ पुराने विवाद को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था। इसी विवाद और कथित प्रतिशोध के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.