जहानाबाद, नवम्बर 29 -- Jahanabad News: मुफ्त दवाओं के साथ ग्रामीणों के बीच औषधीय पौधे व मौसमी बीज बांटे गए जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत रतनी फरीदपुर प्रखंड के पतियामा पंचायत सरकार भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। राज्य आयुष समिति, बिहार एवं जिला संयुक्त औषधालय जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का नेतृत्व जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी शिशिर कुमार पाण्डेय ने किया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से उपचार और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। योग विशेषज्ञ ने लोगों को विभिन्न रोगों में लाभकारी योगाभ्यास के बारे में बताया। प...