जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: आतिशबाजी के दौरान दुर्घटना होने पर बरतें सावधानी, टूथपेस्ट और घी लगाने से बचें, गंभीर स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचें हुलासगंज, नगर संवाददाता । दीपावली, छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों में आतिशबाजी के दौरान पटाखों से जलने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। थोड़ी सी लापरवाही किसी को गंभीर रूप से घायल कर सकती है। ऐसे में पटाखों से जलने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल प्राथमिक उपचार करना बेहद जरूरी है। सही समय पर किया गया प्राथमिक उपचार जख्म की गंभीरता को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इस संबंध में हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह देते हुए बताया कि आतिशबाजी के दौरान दुर्घटना होने पर सबसे पहले जले हुए हिस्से को लगभग 20 मिनट तक...