जहानाबाद, नवम्बर 6 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। दीपावली पर्व को देखते हुए शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से करपी बाजार में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिल्पा कुमारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने दुकानदारों को दुकान में पानी और बालू से भरी बाल्टी के साथ अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखने का निर्देश दिया। साथ ही आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्र के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। कर्मियों ने यंत्र चलाकर आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा अभियान में करपी थाना में प्रतिनियुक्त ...