Jahanabad News: पटना से देवकुंड तक धूमधाम से होगी कांवर यात्रा
जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को कांवरिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने की। सर्वसम्मति से इस वर्ष कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस शिविर में शिव भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल, भोजन प्रसाद, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। शिव भक्त कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखने का निर्णय लिया गया। कांवरिया संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। टिंकू कुमार उर्फ बाबू को अध्यक्ष, गुड्डू शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, छात्र नेता प्रिंस कुमार को सचिव ,शंकर गुप्ता एवं जितेंद्र प्रसाद गांधी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.