Jahanabad News: पंचायत विकास शिविर का आयोजन
जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।शिविर में पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, जल निकासी तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.