Jahanabad News: पंचायत प्रतिनिधियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कुमार एवं सचई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति अभय कुमार ने 17 अक्टूबर को कुर्था प्रखंड मुख्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने 15वीं वित्त आयोग से कार्यान्वित योजनाओं के कार्यों में सामग्री आपूर्तिकर्ता से सामग्री का आपूर्ति करवाया था। लेकिन कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी के टाल मटोल रवैये के कारण भुगतान लंबित है। जिसके कारण हम लोग अत्यधिक मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने जिम्मेवारी के भरोसे सामग्री आपूर्ति कर्ता एवं मजदूरों से कार्य पूर्ण करवाया था। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी के तानाशाही रवैया के कारण हमलोग आत्मदाह करने पर मजबूर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.